भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गाना, गला, कंठ / हरिऔध

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:17, 2 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हो सके हम सुखी नहीं अब भी।
आप का मेघराज आना सुन।
आँख से आज ढल पड़ा आँसू।
मल गया दिल मलार गाना सुन।

बेसुरी तब बनी न क्यों बंसी।
बीन का तार तब न क्यों टूटा।
तब रहीं क्या सरंगियाँ बजती।
आज सस्ते अगर गला छूटा।

बोल का मोल जान कर के भी।
कंठ के साथ क्यों नहीं तुलती।
जब नहीं ठीक ठीक बोल सकी।
ढोल की पोल क्यों न तब खुलती।

कंठ की खींच तान में पड़ कर।
हो गया बन्द बोल का भी दम।
तंग होता रहा बहुत तबला।
दंग होता रहा मृदंग न कम।