भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उपजाये तो क्या उपजायें-तीन / ओम नागर

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:51, 7 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम नागर |संग्रह= }} {{KKCatRajasthani‎Rachna}} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उपजायें तो क्या उपजायें
क्या यूं ही भूख बो कर
काटते रहेंगे खुदकुशियों की फसल।

या फिर
जिस दरांती से काटते आएं है फसल
उसी दरांती से काट डाले
प्रलोभनों के फंद
साहूकार-सफेदपोशों के गले।

उपजायें तो क्या उपजायें
क्या यूं ही सिसकियां और रूदन बो कर
आंसूओं से सिंचतें रहे धरा।

या फिर
इंकलाब की हुंकार से
धराशाही कर दे चमचमातें महल
चटका दे संगमरमरी आंगन।

उपजायें तो क्या उपजायें
क्या पसीने से सिंचकर उगा दें
रक्तबीज।

या फिर
निकल पड़ें नया इतिहास गढ़ने।