भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आत्मा बिकती है / राजेन्द्र जोशी

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:54, 14 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=सब के साथ ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दूर तक फैला हुआ रेतीला समंदर
इसमें मन के मोती हैं
मन यहां रमता है
यहां बना एक शहर
हजार हवेलियों का
ये हवेलियां कोरे पत्थरों से नहीं
मन से बनी है
हवेलियों में आत्मा हैं
आत्मा बोलने लगी
बोली जो लगने लगी
बिकने लगी आत्मा
कोई तो आगे बढ़ें ,
सौदागरों को रोको
बचा लो
बिकती आत्मा को
शान हैं हजार हवेलिया
हमारे शहर की!