भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पाठक / राजेन्द्र जोशी

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:56, 14 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=सब के साथ ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं लिखता हूँ
रोज लिखता हूँ
मेरी इच्छा से
मेरे मन से
मेरी कलम से
मेरे कागज पर
रोज लिखता हूँ
रोज छपता हूँ
पाठक रखता हूँ
वो पढ़ते हैं
दोपहर के बाद
डाकिये के आने पर
मेरे पोस्टकार्ड पर