भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मृत्यु से लड़ती है / पुष्पिता

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:45, 26 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुष्पिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

माँ
जीवन भर
लड़ती है मृत्यु से

मृत्यु
सिर्फ देह की ही
नहीं होती है
बल्कि
जब भूख
      फसल
      घर
      जीवन
      अपने आदमी
      और बच्चों की
हर जरूरत के लिए
लड़ रही होती है माँ
तब भी
मृत्यु से लड़ रही होती है माँ

माँ
जीवन भर
लड़ती है मृत्यु से।