भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बर्फी की शादी / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:50, 29 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिस दिन होना थी लड्डू की बर्फीजी से शादी,
बर्फी बहुत कुरूप किसी ने झूठी बात उड़ा दी|

गुस्से के मारे लड्डूजी जोरों से चिल्लाये|
बिना किसी से पूँछतांछ वापस बारात ले आये|

लड्डू के दादा रसगुल्ला बर्फी के घर आये|
बर्फीजी को देख सामने मन ही मन मुस्काये|

बर्फी तो इतनी सुंदर थी जैसे कोई परी हो|
पंख लगाकर आसमान से अभी अभी उतरी हो|

रसगुल्लाजी फिदा हो गये उस सुंदर बर्फी पर|
ब्याह कराकर उसको लाये वे चटपट अपने घर|

लड्डू क्वांरा बेचारा अब लड़ता रसगुल्ला से|
रसगुल्ला मुस्कराता रहता बिना किसी हल्ला के|

सुनी सुनाई बातों पर तुम कभी ध्यान मत देना|
क्या सच है क्या झूठ सुनिश्चित खुद जाकर‌ कर लेना|