भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
रिमझिम रिमझिम घन घिर अइहो / पवन कुमार मिश्र
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:32, 27 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= पवन कुमार मिश्र |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पन्ना बनाया)
रिमझिम-रिमझिम घन घिर अइहो
मोरी जमुना जुड़इहें ना ।
मद्धिम-मद्धिम जल बरसइहो
मोरी जमुना अघइहें ना ।
कदम के नीचे श्याम खड़े हैं
मुरली अधर लगाए
बंसिया बाज रही बृंदाबन
मधुबन सुध बिसराए
हौले-हौले पवन चलइहो
मोरी जमुना लहरिहें ना ।
रिमझिम-रिमझिम घन घिर अइहो
मोरी जमुना जुड़इहें ना ।
रस बरसइहो बरसाने में
भीजें राधा रानी
गोपी ग्वाल धेनु बन भीजें
भीजें नन्द की रानी
झिर-झिर झिर-झिर बुन्द गिरइहौ
मोरी जमुना नहइहें ना ।
रिमझिम-रिमझिम घन घिर अइहो
मोरी जमुना जुड़इहें ना ।