भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हम छले गए / दिनेश सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:13, 7 सितम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatNav...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हमने-तुमने
जब भी चाहा
द्वापर-त्रेता सब चले गए !
हम छले गए !

रथ नहीं रहे
ना अश्व रहे
ना दीर्घ रहे
ना ह्र्स्व रहे
मुट्ठी में तनी हुईं वल्गाओं के
छूटे वर्चस्व रहे

उनकी पीठों से
छिटके हम
अपनी ही पीठें मले गए
हम छले गए !

ना छन्द रहे
ना मन्त्र रहे
जो यावत रहे
स्वतन्त्र रहे
चुप्पी में रहे आग बनकर
आहट पर मारक यन्त्र रहे

'कुरु स्वाहा'
दूजे पर हिम-सा गले गए
हम छले गए !