भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
नाच का दरिया / प्रकाश
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:13, 18 अक्टूबर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश }} {{KKCatKavita}} <poem> नाच एक बहता हुआ ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
नाच एक बहता हुआ दरिया था
उसमें काँपते हुए तिनके को थामना कठिन था
काँपता हुआ तिनका दरिया का नाच था
दरिया के नाच को थामना कठिन था
दरिया को छूना नाचते हुए नाच को छूना था
नाच को छूना नाचते हुए दरिया को छूना था
दरिया के किनारे से नाच को देखना कठिन था
कि नाचते हुए दरिया और नाच में कूद जाना था!