भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कोई ताज़ा ख़्याल दे मौला / रविकांत अनमोल
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:35, 10 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रविकांत अनमोल |संग्रह=टहलते-टहलत...' के साथ नया पन्ना बनाया)
कोई ताज़ा ख़्याल दे मौला
दिल से ग़फ़्लत निकाल दे मौला
हर तरफ़ अम्न हो महब्बत हो
कोई ऐसा भी साल दे मौला
शुक्र दे सब्र दे सदाक़त दे
चाहे रंजो-मलाल दे मौला
अम्न का रास्ता दिखे सब को
हाथ में वो मशाल दे मौला
उसका चिह्रा नज़र में दे हर पल
हिज्र दे या विसाल दे मौला
सारी दुनिया मुझे लगे अपनी
ऐसे सांचे में ढाल दे मौला