भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

परिभाषाएँ / मणि मोहन

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:33, 6 दिसम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मणि मोहन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पहले जैसी नहीं रहीं
अब परिभाषाएँ

संज्ञा या सर्वनाम की तरह
सरल और सहज
कि किसी ने पूछा
और झट से बता दी

अब तो हथियारों के साए में
शान से चलती हैं परिभाषाएँ
परिभाषा पूछी --
तो गोली चल जाएगी
और गोली के बावत
कोई सवाल किया --
तो परिभाषा बता दी जाएगी ।