Last modified on 8 जनवरी 2008, at 16:08

कटुई का गीत / केदारनाथ अग्रवाल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:08, 8 जनवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=फूल नहीं रंग बोलते हैं-1 / केद...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)




काटो काटो काटो करबी

साइत और कुसाइत क्या है

जीवन से बढ़ साइत क्या है


काटो काटॊ काटो करबी

मारो मारो मारो हँसिया

हिंसा और अहिंसा क्या है

जीवन से बढ़ हिंसा क्या है


मारो मारो मारो हँसिया

पाटो पाटो पाटो धरती

धीरज और अधीरज क्या है

कारज से बढ़ धीरज क्या है


पाटो पाटो पाटो धरती

काटो काटो काटो करबी