भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जो सरल हो गये / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:23, 18 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो सरल हो गये।
वो सफल हो गये।

जिंदगी थी जुआ,
हम रमल हो गये।

टालते टालते,
वो अटल हो गये।

देख कमजोर को,
सब सबल हो गये।

जो गिरे कीच में,
वो कमल हो गये।

अपने दिल से हमीं,
बेदखल हो गये।

देखकर आइना,
वो बगल हो गये।