भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
याँ जो बंदे जहीन होते हैं / 'सज्जन' धर्मेन्द्र
Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:05, 18 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
याँ जो बंदे ज़हीन होते हैं।
क्यूँ वो अकसर मशीन होते हैं।
बीतना चाहते हैं कुछ लम्हे,
और हम हैं घड़ी न होते हैं।
प्रेम के वो न टूटते धागे,
जिनके रेशे महीन होते हैं।
वन में उगने से, वन में रहने से,
पेड़ सब जंगली न होते हैं।
उनको जिस दिन मैं देख लेता हूँ,
रात सपने हसीन होते हैं।
खट्टे मीठे घुले कई लम्हे,
यूँ नयन शर्बती न होते हैं।