Last modified on 31 अगस्त 2015, at 13:49

गीता का नया अनुवाद / अनिल पुष्कर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:49, 31 अगस्त 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिल पुष्कर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वो प्रजा-राजा और राजा-प्रजा का खेल
बड़ी चतुराई से दिखाता है
वो भारत का इतिहास बताता है और
इस बहाने इतिहास में अपनी जगह बनाता है
वो पुराण-कथाएँ सुनाता है
और जनता का मन बहलाता है
वो भविष्य का चित्र बनाता है
देश दुनिया का रंग बदलता जाता है
वो तरक्की के नए-नए पाठ लिखता जाता है

साथ ही बताता है
गीता का नया अनुवाद
किस देश में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है
और यह बताते हुए
देश का पहिया थोड़ा आगे खिसक जाता है

वो कहता है
प्रजा के हाथ में अधिकार आने से
राजा प्रजा एक हो गए

भला, तुम्हीं बताओ
ऐसा होता है क्या ?