Last modified on 28 सितम्बर 2015, at 07:07

रेडियो / विश्वदेव शर्मा

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:07, 28 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वदेव शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जादू के डिब्बे-सा हमको लगा रेडियो भाई,
बटन दबाते ही जिसमें से गाने की धुन आई!

इसमें परियाँ कैद पड़ी हैं,
गुन-गुन, गुन-गुन गाती हैं!
बाजीगर भी बंद पड़े-
जिनकी आवाजे़ं आती हैं!

खबर सुनाता एक, दूसरे ने है बीन बजाई!
जादू के डिब्बे-सा हमको लगा रेडियो भाई!