भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
बुड्ढा गुड्डा / सूर्यकुमार पांडेय
Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:30, 30 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यकुमार पांडेय |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
था पहले यह कितना छोटा,
हट्टा-कट्टा-मोटा - मोटा।
मगर हो गया अब बुड्ढा,
मेरी इस गुड़िया का गुड्डा।
दाँत गिर गए मुँह से सारे,
काँप रहा सरदी के मारे।
चाँदी जैसे बाल हो गए,
पिचके-पिचके गाल हो गए।
हरदम बैठा ही रहता है,
मेरी गुड़िया से कहता है।
चलो चटपटी चीज बनाओ,
सुंदर-सा पकवान खिलाओ।
काम न करता इक्का-दुक्का,
गुड़-गुड़ पीता रहता हुक्का।
बुड्ढा - गुड्डा, गुड्डा - बुड्ढा।