भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खुशबू जरा उड़ा लें / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:23, 3 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुछ किस्से नए सुना लें
कुछ मीठे गाने गा लें!
गुनगुना आज मौसम है
छोड़ो सब रोना-धोना,
कुछ गुब्बारे ले आएँ
एक नन्हा रेल खिलौना!
भैया तुम रेल चलाना,
हम झंडी जरा हिला लें!

तुम बौने लेकर आना
हम सोने जैसी परियाँ,
फूलों की पोशाकें हों
बस, फूलों की ही छड़ियाँ!
सब मिल सपना बन जाए,
हम मिलकर उसे उछालें!

ये हवा कभी चुपके से
कहती है कथा-कहानी,
मन करता, बस्ता पटको
तितली के पीछे दौड़ें-
हम खुशबू जरा उड़ा लें!

कुछ डाँट-डपट पापा की
मम्मी की बातें मीठी
एक चूँ-चूँ करती चिड़िया
एक पीं-पीं करती सीटी!
एक गीत अजब-सा इनका
हम नए सुरों में ढालें!