भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हँसने का स्कूल / देवेंद्रकुमार

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:26, 4 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेंद्रकुमार |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जल्दी आकर नाम लिखाओ,
पहले हँस कर जरा दिखाओ।
बच्चे जाते रोना भूल,
यह है हँसने का स्कूल!

पहले सीखो खिल-खिल खिलना,
बढ़कर गले सभी के मिलना।
सारे यहीं खिलेंगे फूल,
यह है हँसने का स्कूल!

झगड़ा झंझट और उदासी,
इनको तो हम देंगे फाँसी।
हँसी खुशी से झूलम झूल,
यह है हँसने का स्कूल!