भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छुट्टी / ममता कालिया

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:47, 4 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ममता कालिया |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अन्नू जी की छुट्टी हो गई,
मन्नू जी की छुट्टी हो गई।
बस्ते से अब कुट्टी हो गई,
मस्ती से लो मिट्ठी हो गई।
धमा-चौकड़ी धूम-धमाका,
चाट-पकौड़ी खेल-तमाशा।
कभी खिलौना, कभी पटाखा
यह है शैतानी की भाषा।