भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
हमें खेलने जाने दो / शिव मृदुल
Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:57, 6 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिव मृदुल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
मम्मी-पापा! रोको मत,
बाहर जाते टोको मत।
उम्र खेलने जाने की,
दूध-दही, घी खाने की।
खाया-पिया पचाने दो,
हमें खेलने जाने दो।
अभी न पढ़ना आता है,
खूब खेलना भाता है।
बस्ता अभी न उठता है,
कमरे में दम घुटता है।
खुली हवा में जाने दो,
लारा-लप्पा गाने दो।
कच्ची उम्र हमारी है,
बस्ता कितना भारी है।
नाहक बोझ बढ़ाते हो,
हमको क्यों दहलाते हो।
कुछ तो ताकत आने दो,
हमें खेलने जाने दो।