Last modified on 6 अक्टूबर 2015, at 22:08

मेरे साथी रोबो प्यारे / शिवचरण चौहान

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:08, 6 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवचरण चौहान |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

थका बहुत हूँ आज काम से-
करवा लो कुछ काम हमारे!
मेरे साथी रोबो प्यारे!

बस्ते से कापियाँ निकालो,
प्रश्न गणित के हल कर डालो,
फिर आकर बैठो कुर्सी पर-
पियो संग में चाय हमारे!
मेरे साथी रोबो प्यारे!