Last modified on 25 अक्टूबर 2015, at 03:11

इंसां के अन्दर के डर / ज़ाहिद अबरोल

द्विजेन्द्र 'द्विज' (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:11, 25 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज़ाहिद अबरोल |संग्रह=दरिया दरिया-...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)



इंसां के अंदर के डर
मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर

धर्म शिकस्त-ए-फिक-ओ-नज़र<ref>सोच और दृष्टि(ध्यान) की हार</ref>
अपनी हर उलझन से मफ़र<ref>वह स्थान जहां भाग कर छिपा जा सके</ref>

लाखों इंसां बेघर हैं
एक ख़ुदा के लाखों घर

औरों में जो ढूंढता है
पहले ख़ुद में पैदा कर

धर्म बड़ा या मुल्क बड़ा
तोल रहे हैं दानिशवर<ref>बुद्धिमान</ref>

मज़हब-ओ-मुल्क<ref>धर्म और देश</ref>यकम<ref>प्रथम</ref>, दोयम<ref>द्वित्तीय</ref>
इंसां तीसरे नंबर पर

“ज़ाहिद” दिल का यक़ीं ही तो है
बाक़ी सब है फ़रेब-ए-नज़र<ref> दृष्टि भ्रम</ref>

शब्दार्थ
<references/>