भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जलसेघर की शाम / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:15, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चढ़े मुखौटे
बजा पियानो
थिरक उठी फिर जलसेघर की शाम
 
कुछ पल चहके
कुछ पल डूबे
घने अँधेरे
जिए देर कुछ
टूटे हुए नशे के घेरे
 
लौट आये फिर
दर्द अकेले
थके हाथ में पकड़े खाली ज़ाम
 
बात-बात पर
हठी कहकहे रहे अधूरे
दिन के पछतावे
सूनेपन हुए न पूरे
 
खानापूरी
खुली खिड़कियाँ
खड़ी रह गयीं सन्नाटों के नाम