Last modified on 13 दिसम्बर 2015, at 15:22

तट अकेला हाथ बाँधे / कुमार रवींद्र

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:22, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

डूबते आकाश से रुककर
          फिर नदी ने बात की
 
छाँव पेड़ों की
नहाते थम गयी
एक चिड़िया
हवा में उछली
अचानक जम गयी
 
याद आई थके जल को
          धूप की-बरसात की
 
सीढ़ियों ने आँख मूँदी
रेत पर
चुप हुए सब -
ताल-जंगल-खेत-घर
 
तट अकेला हाथ बाँधे
          सोचता है रात की