भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यह सपनों की नगरी / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:36, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धूप ढली
लोग घरों से निकले
         यह सपनों की नगरी
 
दूर-दूर तक फैले
महलों के साये हैं
शीशों की बस्ती में
अक्स सभी लाये हैं
 
बाहर से दिखते हैं
सब उजले
      यह सपनों की नगरी
 
अनजाने चेहरे हैं
बंद हैं लिफाफों में
सूरज को ढाँक रहे
बर्फ के लिहाफों में
 
ऊपर से
चमकीले हैं पुतले
     यह सपनों की नगरी
 
शामिल हो रहे रोज़
सड़कों की भीड़ में
उड़ने की बारी है
पंख-कटे नीड़ों में
 
घर-घर में
मृगछौने हैं कुचले
     यह सपनों की नगरी