भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पीठ पर सूरज पुराने / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:18, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
और
सडकों से निकलकर
बढ़ गये हैं पाँव घर की ओर
 
पीठ पर लादे
कई सूरज पुराने
चढ़े छत पर
धूप का बिस्तर बिछाने
 
किन्तु
पिछली गली से
उठने लगा है एक अंधा शोर
 
आग के फैलाव
टूटी सीढियाँ हैं
बंद कमरों में
अपाहिज पीढ़ियाँ हैं
 
किस तरह
बाँधें हवा को
थक गया है बाजुओं का ज़ोर