भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धूप-मछुए बाँधते हैं पाल / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:18, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रोज़ सागर के थपेड़े
            छेद वाली नाव
                दूर सारे ठाँव
 
थके हाथों में समेटे
रोशनी के जाल
धूप-मछुए बाँधते हैं
वही बूढ़े पाल
 
दिन-ढले तक खोजते हैं
               सीपियों के गाँव
                 दूर सारे ठाँव
 
नींद-डूबी मछलियों के
झुंड हैं हैरान
शंख रह-रह गूँजते हैं
उठ रहा तूफान
 
लहर के नीचे अँधेरे
              जंगलों की छाँव
                दूर सारे ठाँव