भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अफसोस ! / राग तेलंग

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:04, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>हम जब...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम जब दुनिया से जाते हैं
हमारे साथ
कोई न कोई अफसोस जरूर जाता है

यह एक अनिवार्य
मगर गैरजरूरी सामान है
जो हम जाने कबसे ढोते आ रहे हैं

हिसाब की किताब के
हम दीवानों को
समझाना भी तो मुश्किल

इतना कि
आखिरी वक्त
अगर कोई आकर हमें बताए कि
जाएं इस जहान से तो
अपने सारे पंख यहीं छोड़ जाएं
तो
इस समझाइश को मानने का सौदा भी
हम जरूर कर बैठें

अफसोस !
हम दुनिया से ऐसे जाते हैं ।