भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दो लोग / राग तेलंग

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:19, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>जीवन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन में
सिर्फ दो ही लोग
आपको जान सकते हैं

एक वह
जो आपको सामने से देखता है

दूसरा वह
जो आपको पीछे से देखता है


जो सामने से देखता है
वह आपको आधा जानता है

जो पीछे से देखता है
वह भी आपको आधा जानता है


दोनों जब मिलते हैं
आपको जान जाते हैं ।