Last modified on 25 दिसम्बर 2015, at 09:32

हम मिलते हैं / कमलेश द्विवेदी

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:32, 25 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

खुशियाँ मिलतीं ग़म मिलते हैं.
सबसे हँसकर हम मिलते हैं.

अच्छे तो हैं इस दुनिया में,
पर ढूँढो तो कम मिलते हैं.

बीते दिन की अलमारी में,
यादों के अलबम मिलते हैं.

हमराही मिलते हैं कितने,
पर कितने हमदम मिलते हैं.

उससे मिलकर लगता ऐसा,
जैसे ख़ुद से हम मिलते हैं.