भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कोचिंग सेन्टर-तीन / प्रदीप मिश्र

Kavita Kosh से
Pradeepmishra (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:53, 2 जनवरी 2016 का अवतरण (' {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रदीप मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ''...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कोचिंग सेन्टर - तीन

होर्डिंग पर चस्पा हमउम्र बच्चे की तस्वीर को
उसने बड़े गौर से देखा
और जोड़-जोड़ कर पढ़ा

आई... आई... टी... फर्स्ट.. रैंक...
मुस्कराया और बोला वाह बेटा
फिर ख़ख़ार कर थूका और चल दिया
चाय पहुँचाने
सेठ सोनामल की दूकान पर।