भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कंठ में कंकर / गगन गिल
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:27, 22 फ़रवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गगन गिल |संग्रह=थपक थपक दिल थपक थपक / गगन गिल }} कंठ में क...)
कंठ में कंकर
कंठ में ठीकर
ठीकरे जा छिपी प्यास
जल हो कहाँ?
- पैर में रस्ता
- रस्ते में चक्कर
- चक्कर में भटकन
- कहाँ हो छाया?
आँख में पानी
पानी में चमकन
सूरज ही सब ओर
मेरा सपना कहाँ?
- दिल में दरिया
- दिल पर पत्थर
- डुबोये बचाए जो
- वो तिनका कहाँ?
प्यासमेंकंकर प्यासमेंठीकर चटकीअपनीगगरी जलहोकहाँ