भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक साँस आए / गगन गिल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:01, 22 फ़रवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गगन गिल |संग्रह=थपक थपक दिल थपक थपक / गगन गिल }} एक साँस आ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक साँस आए

एक साँस जाए

बीच में दरिया

डुबकी लगवाए


एक साँस अटके
एक साँस भटके
पिंजरे में मैना सिर
रह-रह कर पटके


एक साँस गुमसुम

एक साँस बड़बड़

नींद चाहे छूटे ना

सपना तो टूटे


एक साँस सूखी
एक साँस बिरहन
एक साँस विनती
एक साँस मिन्नत


एक साँस तपती

एक साँस ठंडी

वही साँस मिट्टी

वही साँस जन्नत


एक साँस दरिया
एक साँस मरुथल
उसी में तूफ़ान आया
उसी में बवंडर