Last modified on 22 फ़रवरी 2008, at 23:53

वृक्षों का प्रार्थना गीत / राजेश जोशी

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:53, 22 फ़रवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेश जोशी }} मत छुओ, हमे मत छुओ बसन्त<br> अब नहीं हो सकता<br>...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मत छुओ, हमे मत छुओ बसन्त
अब नहीं हो सकता
छुपम- छुपेया का खेल

तुम छुओ ‌और हम उड़ जाएँ
अन्तरिक्ष में
लुक जाएँ किसी नक्षत्र, किसी ग्रह, उपग्रह
या तारे की आड़ में

हमें डँस लिया है एक विषैली रात ने
मत छुओ, हमे मत छुओ बसन्त