Last modified on 24 जून 2016, at 11:52

दूषित होतीं ताज़ा साँसे / प्रेमनन्दन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:52, 24 जून 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमनन्दन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अभी -अभी किशोर हुईं
मेरे गाँव की ताज़ा साँसें
हो रही हैं दूषित
सूरत, मुम्बई, लुधियाना...में !

लौट रही हैं वे
लथपथ,
दूषित-दुर्गन्धित !

उनके सम्पर्क से
दूषित हो रही हैं
साफ़, ताज़ा हवाएँ
मेरे गाँव की !