Last modified on 1 जुलाई 2016, at 10:13

सांगीतिक / विवेक निराला

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:13, 1 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विवेक निराला |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक लम्बे आलाप में
कुछ ही स्वर थे
कुछ ही स्वर विलाप में भी थे
कुछ जन में
कुछ गवैये के मन में।

गायन एकल था
मगर रुदन सामूहिक था
आँखों की अपनी जुगलबन्दी थी
खयाल कुछ द्रुत था कुछ विलम्बित।

एक विचार था और वह
अपने निरर्थक होते जाने को ध्रुपद शैली में विस्तारित कर रहा था।
पूरी हवा में एक
अनसुना-सा तराना अपने पीछे
एक मुकम्मल अफ़साना छिपाए हुए था।

इस आलाप और विलाप के
बीचोबीच एक प्रलाप था।