Last modified on 29 जुलाई 2016, at 09:50

उनको कहाँ पता था / शैलेन्द्र शान्त

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:50, 29 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलेन्द्र शान्त |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गर्वित थे
सीख कर हुनर
डूब-डूब कर
ख़ूब-ख़ूब
करते हुए भरोसा

हाथों के हुनर से
नहीं बढ़ता है देश आगे
पीछे छूट जाता है
उनको कहाँ पता था

कि जब आता है विकास
तो बदल जाता है मतलब
हास-परिहास का
उनको कहाँ पता था

हास को हंस के पंख लग जाते हैं

हाथ पर धरे हाथ
बैठे तकते हैं
सुनी आँखों से आकाश
हुनरमन्द हाथ

और उनकी तरफ
ईश्वर भी नहीं देखता
पलट कर
उनको कहाँ पता था।