भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तेरे द्वारे आऊँ माँ / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'

Kavita Kosh से
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:43, 2 अगस्त 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=सतीश शुक्ला 'रक़ीब' | संग्रह = }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तेरे द्वारे आऊँ माँ
नितनित शीश नवाऊँ माँ

गुलदस्ते ग़ज़लों के मैं
चरणों तक पहुँचाऊँ माँ

वाणी में बस जाना तुम
गीत, ग़ज़ल जब गाऊँ माँ

बेख़ुद हैं सब लोग यहां
किस-किस को समझाऊँ माँ

मेरी अभिलाषा है ये
तेरा सुत कहलाऊँ माँ

याद करे दुनिया जिससे
कुछ ऐसा कह जाऊँ माँ

लोग 'रक़ीब' समझते हैं
क्या उनको बतलाऊँ माँ