भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिन्दी विकिपीडिया के लिये लेख

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:25, 15 अप्रैल 2008 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता कोश ^ कविता कोश अंतर्जाल पर उपलब्ध हिन्दी काव्य के सबसे बड़े और सुव्यवस्थित स्रोतो में से एक है। कोश हिन्दी व उर्दू भाषा के सभी प्रमुख कवियो की कृतियों का संकलन है। इसके अतिरिक्त कोश मे अनूदित रचनाओ तथा लोक गीतो को भी संग्रहित किया गया है। यूनिकोड आधारित होने की वजह से कविता कोश को किसी भी कम्प्यूटर पे बिना कोइ नए सॉफ्टवेयर/फोंट के पढा जा सकता है ।

चित्र:कवितकोश मुख.jpg
कवितकोश का मुख्यपृष्ठ


इतिहास व विकास

कविता कोश की नींव मई 2006 मे ललित कुमार ने रखी थी| कोश को स्थापित करने के पीछे ललित कुमार का उद्देश्य अंतरजाल पर बिखरे काव्य को एक स्थान पर एकत्रित करना था।

प्ररांभिक चरण में यह सिर्फ़ 15 कवियों को कोश मे जोडा गया था। किंतु 1 वर्ष में कविता कोश विकि में 3,000 से अधिक पन्ने बने हैं और इनमें 200 के करीब रचनाकारों की 2,500 से अधिक भिन्न रचनाएँ संकलित की गयी । इस वर्श के अंत तक प्रति माह कविता कोश में रचनाएँ पढ़ने के लिये 5,000 से अधिक आगंतुक आते हैं। इन आगंतुकों द्वारा प्रत्येक माह कविता कोश के 70,000 के लगभग पृष्ठ देखे जाते थे । इस ही वर्ष में 6 व्यक्तियों को कोश के विकास में या हिन्दी काव्य के अंतरजाल पर विकास हेतु विशेष प्रयत्न करने के लिये कविता कोश सम्मान दिया गया।

सन 2007 के अंत मे कोश मे अनूदित रचनाओ तथा लोक गीतो को भी संग्रहीत करना शुरु किया गया। इस वर्ष संस्कृत, बंगला, पंजाबी, राजस्थानी जैसी भारतीय भाषाओं के अतिरिक्त रूसी, स्पेनिश, स्वीडिश एवम जापानी भाषाओं से अनूदित रचनाए भी कोश क हिस्सा बनी। द्वितीय वर्श के अंत तक कोश मे 8000 से अधिक रचनाएँ तथा 300 से अधिक कवि थे ।


आय

कोश के साथ किसी का कोई भी आर्थिक हित नहीं जुडा है। कोश बनाने के लिये विकी जालस्थल की सेवा Wikia.com नामक संस्था से ली गई है। इस सेवा के एवज़ में यह संस्था कुछ छोटे-छोटे विज्ञापन कोश के जालस्थल पर दिखाती है, जिससे होने वाली आय से Wikia.com इस सेवा को मुफ्त उपलब्ध कराती है। इसके अलावा कविता कोश से किसी भी और व्यक्ति का कोई भी आर्थिक लाभ नहीं है। कविता कोश आपसी सहयोग के द्वारा एक स्वप्न को साकार करने की एक स्वंयसेवी कोशिश है।

सेवाएँ

कविता कोश की कुछ लोकप्रिय सेक्शनस है -

कविता

ग़ज़ल

छन्द


प्रमुख घटनायें

कविता कोश टीम