भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरे साहिब-जनाब की खुशबू / दीपक शर्मा 'दीप'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:31, 16 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= दीपक शर्मा 'दीप' }} {{KKCatGhazal}} <poem> आ रही...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 

आ रही बे-हिसाब की खुशबू
मेरे साहिब-ज़नाब की खुशबू I
 
उनकी खुशबू के सामने फीकी
गुल-हज़ारा गुलाब की खुशबू I
 
उनके छूने से , सुर महकते हैं
गूँज उठती , रबाब की खुशबू I
 
सारी दुनिया के इत्र एक तरफ़
और इक उनके बाब की खुशबू I
 
हुस्ने-शादाब , मैं न होती 'दीप'
वो न होते , शबाब की खुशबू I