भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिज्र के सवाल पे बवाल कम नहीं हुआ / दीपक शर्मा 'दीप'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:59, 16 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= दीपक शर्मा 'दीप' }} {{KKCatGhazal}} <poem> हिज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
हिज़्र के सवाल पे बवाल कम नहीं हुआ
चुप रहे भले मग़र मलाल कम नहीं हुआ I
 
दोस्तों ने डाल दी कबा-ए-ख़ार , हाय रे
ज़िन्दगी-सराय में कमाल कम नहीं हुआ I
 
इस तरह लगाव था कि सिर कटे को देखकर
धड़ पकड़ लिया गया उछाल कम नहीं हुआ I
 
सोचते रहे निज़ात किस तरह मिले मग़र
दिन-ब-दिन बढ़ा किया ये जाल कम नहीं हुआ