Last modified on 2 अक्टूबर 2016, at 22:19

समय की सीढ़ियाँ चढ़ते हुए / कुँवर बेचैन

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:19, 2 अक्टूबर 2016 का अवतरण (कुंवर बेचैन जी का गीत)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

समय की सीढ़ियाँ चढ़ते हुएजो साल आया है ।
खुशी का हाथ में लेकर नया रूमाल आया है।

इसी रूमाल में रक्खा हुआ इक प्यार का खत है
इसी खत में नई शुभकामनाओं की इबारत है
हृदय के गेह में इक नेह-दीपक बाल आया है।
समय की सीढ़ियाँ चढ़ते हुए जो साल आया है।

कि अब मंहगाई, भ्रष्टाचार दोनों को मरण देने
हर इक इंसान को इंसानियत का आचरण देने
हृदय पर रोज़ लिखने के लिए ‘खुशहाल ’ आया है।
समय की सीढ़ियाँ चढ़ते हुए जो साल आया है।