Last modified on 2 नवम्बर 2016, at 01:30

जो सन्नाटे को तड़का दे / हरि ठाकुर

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:30, 2 नवम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरि ठाकुर |संग्रह=हँसी नाव सी / हरि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कोई तो ऋतु आए ऐसी
जो फूलों को फिर महका दे।

फैली चारों ओर विरसता
कभी न कोई खुल कर हँसता
कितनी है घनघोर विवशता
कुछ तो सुलगे ऐसा जो
इस ठंडे लोहे को दहका दे।

उब गए अभिनय दुहराते
बिना रीढ़ के दौड़ लगाते
काग़ज़ की नैया तैराते
कोई तो तोड़े पिंजरे को
जो हर पंछी को चहका दे।

हम नौकर अपने शरीर के
हम फकीर अब तक लकीर के
निकल न पाए तिमिर चीर के
निकले कोई चीख गले से
जो सन्नाटे को तड़का दे।।

कोई तो ऋतु आए ऐसी
जो फूलों को फिर महका दे।