भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लड़की / बालकृष्ण काबरा ’एतेश’ / ओक्ताविओ पाज़

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:31, 23 नवम्बर 2016 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

सुस्त दुपहरी और
धीरे-धीरे गहराती रात के बीच
एक युवा लड़की की टकटकी।

अपनी नोटबुक और लिखने का उसे ध्यान नहीं,
वह है दो स्थिर आँखें.
दीवार से आती रौशनी विलीन हो चुकी है।

क्या उसने अपना अन्त या अपना आरम्भ देखा?
वह कहेगी कि उसने कुछ नहीं देखा।
अनन्त है पारदर्शी।

उसे कभी भी पता न चलेगा कि उसने क्या देखा।

अँग्रेज़ी से अनुवाद : बालकृष्ण काबरा ’एतेश’