भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पृथ्वी का आकाश / योगेंद्र कृष्णा

Kavita Kosh से
योगेंद्र कृष्णा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:48, 30 जनवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=योगेंद्र कृष्णा |संग्रह=कविता के...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

विकास के नए उपकरणों को
आदमी इस पृथ्वी पर
जब-जब सजाता है

और अपनी
उपलब्धियों का उत्सव
जब पूरे विश्व में मनाता है

स्वयं आदमी के लिए ही
क्यों इस पृथ्वी का
आकाश सिकुड़ जाता है...