भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बधाई! / गिरधर राठी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:36, 24 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= गिरिधर राठी |संग्रह= निमित्त / गिरिधर राठी }} भाग्यशाली...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भाग्यशाली हैं वे

जो जन्म पाते हैं वर्ष के अन्तिम दिन

--इस तरह बच जाता है

पूरा एक वर्ष !


भाग्यशाली हैं वे भी

जो प्राप्त होते हैं मृत्यु को

वर्ष के पहले दिन

--इस तरह बच जाता है

पूरा एक वर्ष