भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
लेकिन कहाँ है जवाब? / गिरधर राठी
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:30, 24 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= गिरिधर राठी |संग्रह= निमित्त / गिरिधर राठी }} बातें बेल...)
बातें बेलाग हैं
सवाल दो-टूक--
- कटे हुए जंगल
- जलती हुई औरतें
- ख़ाक छानते बच्चे
- लुरियाते जवाँ-मर्द...
रंग हैं पहचाने
रौशनी अधुंधली--
- भीनी-भीनी जूठन की पत्तलें
- लपकते इंसान
- चुंधियाती आँखें
- और कुछ प्रवाल-द्वीप...
(और एक ऎसी ही लम्बी फ़ेहरिस्त
छटाएँ गहरी हल्की रंगारंग बदरंग
जटिलतम गुत्थियाँ
सरल-कठिन रेशे)
लेकिन कहाँ है जवाब?