भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

याद आता है / सोना श्री

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:55, 27 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सोना श्री }} <poem> {{KKCatGhazal}} गया जो बीत लम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


गया जो बीत लम्हा प्यार का वह याद आता है।
जेह्न में आज भी चेहरा वह अक्सर झिलमिलाता है॥

मोहब्बत में अलग दो जिस्म पर जाँ एक होते हैं-
समा का ताप परवाने के तन को भी जलाता है।

हमारे तन जवाँ होते मगर ये दिल नहीं होता-
बड़ी नादानियाँ करता, हमेशा टूट जाता है।

अभी भी है बची मासूमियत मेरी निगाहों में-
किसी को देखकर हँसता मेरा दिल मुस्कुराता है।

बिना मर्जी के उसकी एक पत्ता भी नहीं हिलता-
मुकद्दर के घरों में रब सितारों को सजाता है।

हमें सपने दिखाओ मत सियासत, चाँद, मंगल के-
अगर जो पेट हो खाली नहीं कुछ भी सुहाता है।

कदम जिसने बढ़ाए थे मेरी उँगली पकड़कर कल-
वही मेरी समझ पर आज उँगली को उठाता है।