Last modified on 30 मार्च 2017, at 17:56

धारावाहिक 5 / वाणी वंदना / चेतन दुबे 'अनिल'

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:56, 30 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चेतन दुबे 'अनिल' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(हिन्दी कविता का इतिहास)

भूषण की लेखनी ने बावन लिखा के छन्द,
औरंग का रंग रण - रंग में मिला दिया।
उधर बिहारी जी के काव्य में बिहार कर,
विरहणियों ने निज दुख ही भुला दिया।
देव, मतिराम, पद्माकर औ घनानंद ,
कवियों ने काव्य की कला को ही जिला दिया।
कवि रतनाकर ने उद्धव शतक लिख,
उद्धव का ज्ञान चार छन्द में गला दिया।